
दहेज की खातिर प्रताड़ित कर पीड़िता को दिया तीन तलाक, पुलिस ने शुरू की जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और भाइयों के सामने तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सराय चांद खां, हापुड़ निवासी अमरीन का निकाह 21 फरवरी 2024 को फरीदाबाद (एक्सटेंशन दुर्गा गेट श्याम कॉलोनी) के निवासी शमशाद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शमशाद, सास जमीला और ननद शहजादी दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते आ रहे थे। पीड़िता का कहना है कि बीते 21 सितंबर को ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर फिर से मारपीट की। इसके अगले ही दिन 22 सितंबर को पति शमशाद ने पीड़िता के भाइयों के सामने ही तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















