
पिलखुवा: जलभराव से राहत की तैयारी, अतिक्रमण हटाने पर पुलिस और स्थानीय लोगों में तनातनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “हापुड़ के पिलखुवा में सड़क निर्माण से ठीक पहले उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। मामला मोहल्ला शिवाजी नगर की उमेश नर्सिंग होम वाली गली का है। शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने यहां सड़क बनाने से पहले रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाना शुरू किया, जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।”
“स्थिति बिगड़ती देख तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। नगर पालिका के ईओ (EO) इंद्रपाल सिंह के मुताबिक, क्षेत्र में जलभराव की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को ही साफ किया जा रहा है। दूसरी तरफ, रेलवे रोड फाटक के पास रहने वाले शमशुद्दीन ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आसपास के कई मकानों की सीढ़ियां सड़क तक बनी हुई हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके मकान के बाहर बनी सीढ़ियों पर ही की गई। उन्होंने प्रशासन से सभी के खिलाफ निष्पक्ष और समान कार्रवाई की मांग की है।”
“मामले में ईओ ने साफ किया है कि शिकायतों की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















