
हापुड़ नगर पालिका का बड़ा एक्शन: 2 दिन में हटाएं अवैध होर्डिंग्स, वरना होगी कड़ी कार्रवाई!
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग्स पर नगर पालिका ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध विज्ञापनों को हटाने के लिए करीब आठ विज्ञापनकर्ताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन्हें दो दिनों के भीतर शहर की सड़कों से अपने सभी अवैध यूनिपोल और होर्डिंग हटाने की मोहलत दी गई है। अल्टीमेटम की समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर पालिका खुद अभियान चलाकर इन्हें हटाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए ईओ (EO) संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के मुख्य रास्तों, विशेषकर दिल्ली-गढ़ रोड और मेरठ-बुलंदशहर रोड पर बड़े पैमाने पर नियम विरुद्ध तरीके से होर्डिंग्स लगाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के विज्ञापन लगाना नियमों का उल्लंघन है और यह पूरी तरह से दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















