
👁 135 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnew.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर के जंगल में स्थित ईंख के खेतों में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कुंवरपाल पुत्र भरत लाल निवासी मुबारकपुर बाबूगढ़ के रूप में की है।रविवार की सुबह बाबूगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ईंख के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जहां फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम, पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















