
👁 34 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के गांव फूलडहरा में पालतू पिटबुल कुत्ते के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जामपुरा निवासी राहुल मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक घर के बाहर बैठे पिटबुल ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से राहुल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को कुत्ते के हमले से बचाया। इसके बाद राहुल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राहुल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




















