हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ मेरठ आने-जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। गढ़-मेरठ रोड का चौड़ीकरण अगले हफ्ते शुरु होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारी शुरु कर दी। संबंध में जिलाधिकारी हापुड़ ने सोमवार को एक बैठक भी करें जिसमें किसानों की भूमि के मुआवजा संबंधी मामलों को निपटाने के आदेश दिए गए।
बता दें सोमवार को हापुड़ जिलाधिकारी अनुज सिंह ने एनएचएआई व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की जिसमें गढ़ क्षेत्र से जुड़े आठ गांवों के पांच लेखपालों को किसानों की भूमि के मुआवजे संबंधी मामले अविलंब निपटाने के आदेश दिए गए।
बता दें गढ़-मेरठ रोड के चौड़ीकरण के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रास्ते से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत समेत पंजाब और हरियाणा वाहन आते जाते हैं। कई स्थानों पर यह रास्ता तंग हो जाता है जहां आए दिन ट्रैफिक और सड़क हाजसे होते रहते हैं जिसका जल्द ही चौड़ीकरण शुरु होगा।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































