
गढ़:सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग हारा युवक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौतमबुद्ध नगर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गढ़मुक्तेश्वर के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं रोड (जैन गली के सामने) के रहने वाले 36 वर्षीय मुकेश सैनी कुछ दिन पहले बाइक से गौतमबुद्ध नगर गए थे। वहां सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही परिजन मुकेश का शव लेकर घर पहुंचे, पूरे इलाके में मातम छा गया। सूचना मिलते ही सांत्वना देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। मुकेश की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















