
गत्ते से लदे कैंटर में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गत्ता लदे एक कैंटर में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि कैंटर गत्ता लेकर गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। जैसे ही कैंटर बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनगर पुल के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया।
कैंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















