
भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग पंच तत्व में विलीन
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भाजपा महिला मोर्चा की भूतपूर्व अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग का उनके पैतृक गांव फगौता मे बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।उनकी शव यात्रा उनके निवास से शुरू हुई,उनका भाजपा ध्वज में लिपटा था। पैतृक गांव फगोता में अत्यंत भावुक क्षणों के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती लज्जा रानी गर्ग को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका जीवन देश व समाज को समर्पित रहा।वह गत दिनो से बीमार थी।जनपद के तीनो विधायक विजयपाल आढती,धर्मेश तोमर व हरेंद्र तेवतिया,धौलाना ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया,पिलखुआ चेयरमैन विभु बंसल,पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, उमेश राणा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















