
कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल एक बाल अपचारी समेत दो पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने वेट कुटी रोड पर स्थित कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत सतवीर उर्फ मोगली पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का लोहे व पीतल का स्क्रैप और मोटरसाइकिल के पार्ट्स, एक अवैध चाकू, घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में चोरी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बुधवार को गांव जाखेड़ा से गंगा एक्सप्रेस की ओर जाने वाले मार्ग से आरोपियों को दबोच लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















