
शेखपुर खिचड़ा में प्रदूषण फैलाने वाली 12 अवैध फैक्ट्री सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में अवैध सिल्वर फैक्ट्री पर बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। आपको बता दें कि पिन्नी जलाकर सिल्ली बनाने वाली इन फैक्ट्री की जांच की गई। इसके पश्चात 12 फैक्टट्रियों को सील कर दिया। इन फैक्ट्री की शिकायत पिछले लंबे समय से मिल रही थी। मौके की वीडियो भी वायरल हो रही थी। आखिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया है जिससे फैक्ट्री संचालकों में खलबली मची है।
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले लंबे समय से स्क्रैप सिल्वर को भट्टियों में जलाकर सिल्ली बनाने का काम चल रहा था। इन भट्ठियों से निकलने वाले काले और जहरीले धुएं से क्षेत्रवासी बेहद परेशान थे और इलाके में वायु प्रदूषण में फैल रहा था। लगातार वीडियो वायरल हो रही थी। इसके पश्चात आखिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए 12 फैक्ट्रियां को सील कर दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















