
सोलर पैनल के लोहे के स्ट्रक्चर के नाम पर ₹70 हजार हड़पे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने ऑनलाइन लोहे के स्ट्रक्चर का ऑर्डर देने के बाद 70 हजार रुपये की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित योगेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम गढ़ी परती बनारसी चंदपा हाथरस के मुताबिक उसने इंडिया मार्ट के जरिए राजेश इंडस्ट्रियल कंपनी से संपर्क किया था।
कंपनी की ओर से बताए गए बैंक खाते में 10 जुलाई को 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन रकम भेजने के बाद सामान नहीं भेजा गया।
पीड़ित ने कंपनी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो संबंधित मोबाइल नंबर बंद मिले। मामले में पीड़ित ने हापुड़ देहात थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक घटनास्थल हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शंकर गंज के पास का है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















