
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से
हापुड सीमन (ehapurnews.com):देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत @2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के संबंध में मंगलवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद हापुड के प्रभारी मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक अभियान को गति देने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में जनपद के तीनो विधायक विजयपाल आढती,धर्मेश तोमर व हरेंद्र तेवतिया,जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर,स्थानीय निकायो के चेयरमैन और बडी तादाद में भाजपाई उपस्थित थे।जनपद की जिलाधकारी कविता मीना,सोडीओ श्रुति शर्मा,पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रभारी मंत्री को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।सेवा संकल्प अभियान का जिला संयोजक गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक कमल मलिक को नियुक्त किया गया है।
अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और स्वच्छता अभियान चलेगा।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















