
हापुड़: महिला को झांसे में लेकर लाखों की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ ठग सक्रिय होते जा रहे हैं। ठगों ने अब रफीक नगर की रहने वाली एक महिला को अपना निशाना बनाया। महिला को अकेला पाकर संदिग्धों ने उसे झांसे में लिया और किसी तरह उसके घर पहुंचे। उसके बाद महिला झांसे में आ गई और घर में रखी नगदी और जेवरात आरोपियों को थमा दिए। होश में आने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रफीक नगर की रहने वाली नाज़रीन ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए मजीदपुरा गई थी जहां संदिग्धों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने महिला से ₹200 मांगे और कुछ समय बाद वापस कर दिए। इसके बाद महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। आरोपियों ने महिला को विश्वास में लिया और उसके घर पहुंच कर झांसे men लेकर जेवरात और नकदी लेकर उसे कट्टा थमा दिया जिसमें पत्थर भरे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 15 लाख के जेवरात और 50 हजार की नगदी उसने आरोपियों को थमा दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। जब महिला को होश आया तो उसने कट्टा खोला तो वह दंग रह गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। मामले में लोगों ने इस तरह के गैंग पर कार्रवाई की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















