
मस्जिद के पास युवक से मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में शफी की मस्जिद के पास युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित चरनजीत के मुताबिक, वह मस्जिद के पास खड़ा था। इसी दौरान मुकीमपुर निवासी गोपी, अखाड़ा गांव निवासी संजू और शामली निवासी भीम वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे।
चरनजीत ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से निकल गए।
कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















