
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपती की मौत, एक युवक गंभीर
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरस्वती मेडिकल कॉलेज से निजामपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर रेलवे ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। एक बाइक पर बक्सर, थाना सिंभावली निवासी वसीम पुत्र सद्दीक अपनी पत्नी शाहीन के साथ सवार थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिलखुवा की ओर से हापुड़ की तरफ गलत दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर पिलखुवा के चमनपुरी निवासी राशिद पुत्र शौकिन सवार था, से उनकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वसीम और उसकी पत्नी शाहीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राशिद का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















