
विद्युत लाइन चुराकर चोर हुए फरार, सिंचाई प्रभावित
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद है। चोरों ने गांव चपकोली में 11 हजार की विद्युत लाइन को एक बार फिर निशाना बनाया है। 11000 की लाइन चुराकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है जब क्षेत्र में चोर आ धमके जिन्होंने 11,000 की विद्युत लाइन को चुरा लिया और फरार होने में कामयाब रहे। चोरी की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि इससे पहले भी चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर चोरों को पकड़े।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















