
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड़ के शिवलोक मोदीनगर रोड पर स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में तोषनीवाल परिवार द्वारा गत दिनों कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम गुरुवार को घोषित किये गये।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार तोषनीवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड़ बी डी ओ सुधीर कुमार एवं विशिष्ट अतिथि शिवम पांडे एवं शिक्षाविद् कमल माहेश्वरी रहे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते किसी भी प्रतियोगिता के अवसर को उपलब्धि में बदलने के लिए प्रयासों के लिए टिप्स दिए। सुधीर कुमार बी डी ओ द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा का महत्व बताया। शिवम पांडे द्वारा बच्चों को अपना कूड़ा अपने जिम्मेदारी का संदेश देकर देश हित की जिम्मेदारी का आभास कराया।प्रतियोगिता में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी ने प्रथम स्थान, द्वितीय पर भविष्या, तृतीय पर छवि और कनक , चतुर्थ स्थान पर आलोक, कृष्णा व केशबी तथा पंचम स्थान पर परी रही ।
कार्यक्रम के संयोजक रजनीश कुमार त्यागी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















