
👁 11 views Views
ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला सिकंदर गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बुधवार की रात ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के बाद विद्युत विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















