
बिजली के 50 खम्भों से तार चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल से हाजीपुर जंगल मार्ग पर चोरों ने करीब 50 बिजली के खम्भों से हाई टेंशन और एलटी लाइन काट ली। जब बुधवार की सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने विभाग को मामले से अवगत कराया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोर आ धमके जिन्होंने गांव सेहल से हाजीपुर जंगल मार्ग पर करीब 50 बिजली के खम्भों से हाई टेंशन और एचटी लाइन चुरा ली और फरार हो गए। इस चोरी से नलकूप कनेक्शन पर असर पड़ा है। बुधवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















