
पिलखुवा में पांच प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पांच प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने सीताराम सैनी, इलियास व आबिद द्वारा खैरपुर देहपा रोड ग्राम अचपलगड़ी पिलखुवा में 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हरपाल व अनीस द्वारा चकरोड खैरपुर ग्राम अचपलगढ़ी पिलखुवा में 3800 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, किसान नरेश, मुकेश, शहजाद द्वारा चंडी मंदिर से खैरपुर मार्ग पर पिलखुवा में 12000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, रिंकू सैनी पुत्र मोहनलाल सैनी द्वारा चंडी मंदिर से खैरपुर मार्ग पर पिलखुवा में 4000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग और पंकज सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी, जगमोहन, आबिद और राशिद द्वारा वाल्मीकि चौक से जटपुरा मार्ग पर पिलखुवा में 12000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















