
बदनौली प्रकरण: आरोपी सचिन के पिता की लाइसेंसी बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव बदनौली में हुई फायरिंग की घटना में उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। साथ ही पता चला है कि आरोपी सचिन के पास पिता की लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस मामले में विभिन्न तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि यह लाइसेंस मेरठ से बनवाया गया था।
कई वर्ष पहले गांव बदनौली जनपद मेरठ पुलिस प्रशासन के अंतर्गत आता था। उसके बाद जनपद हापुड़ बना तो इस गांव के स्वामित्व का राजस्व जनपद हापुड़ में हस्तानांतरित हुआ। इस लाइसेंस को हापुड़ में दर्ज करने के लिए ओमपाल की ओर से वर्ष 2023 में आवेदन किया गया था लेकिन रिपोर्ट पूरी न आने पर यह लाइसेंस लंबित है। यह लाइसेंस थाना खरखौदा मेरठ में दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बंदूक को जब्त कर फोरेंसिक जांच कराई जाएगी कि इस बंदूक से फायरिंग की गई है या नहीं? लाइसेंस पर लिए गए कारतूसों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। साथ ही एसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद मेरठ डीएम को लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्कृति की जाएगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















