
बदनौली प्रकरण: पीड़ित परिवार से मिलने गांव जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ के बदनौली प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के डेलिगेशन को पुलिस-प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने सभी को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित कांग्रेस के जिला दफ्तर पर रोक लिया जबकि कुछ को हाउस अरेस्ट कर लिया।
बदनौली में हुई फायरिंग और पथराव की घटना के बाद माहौल को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटना में घायल दीपक की उपचार के दौरान मौत के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
कांग्रेस डेलिगेशन के रोके जाने के बाद प्रशासन की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















