
फैक्ट्री में लगी आग पर 80 प्रतिशत पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब 80 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है और दमकल कर्मी लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















