
प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हापुड़ का शानदार प्रदर्शन, द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन आईआईटी कैंपस, सहारनपुर में किया गया। उत्तर प्रदेश के सचिव सुनील कुमार (भीम) ने हापुड योग टीम की सराहना की!प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हापुड़ जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में हापुड़ जिले के प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर अनेक पदक जीते। पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:
प्रोफेशनल कैटेगरी से प्रीति वर्मा ब्रांज मैडल, सीनियर मेल कैटेगरी से गौरव गोयल ब्रॉंज मैडल, रूद्रांश- गोल्ड मेडल, सीनियर फीमेल कैटेगरी से, जूली सैनी, बृजेश, राधिका सैनी, पूजा- सिल्वर मैडल, जूनियर फिमेल केटेगिरी से- प्रिंसी शर्मा, तुलसी, गुंजन, पलक तोमर, तानिया, शिवानी- गोल्ड मैडल, नव्या शर्मा, अक्षिता- सिल्वर मैडल प्राप्त किया, जूनियर मेल कैटेगरी से- दीपांशु -गोल्ड, अंशुमन- सिल्वर मैडल.
कुल उपलब्धि -24 पदक
उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार: 15 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक।
जिला एसोसिएशन की जिला सचिव प्रीति वर्मा जी ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से 41 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ, जिसमें 32 महिला एवं 9 पुरुष प्रतिभागी शामिल थे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 40 से अधिक जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हापुड़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर माह में जयपुर में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हापुड़ के 18 बच्चों का चयन हुआ है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।
जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आयुष सिंघल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हापुड़ में एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हापुड़ के बच्चे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। भविष्य में भी अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, यही एसोसिएशन का उद्देश्य है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा एवं संयुक्त सचिव ममता गर्ग ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सदस्य जूली सैनी, गौरव गोयल सर्राफ, बिरजेश, मनीषा सैनी, ईशा वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
हापुड़ जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















