
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रिफिल बुकिंग 25 दिन में होगी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के नगरीय व ग्रामीण घरेलू एल०पी०जी० धारकों के लिए यह खास खबर है।
07 सितंबर 2026 को भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें अब शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल समान रूप से 25 दिवस निर्धारित किया गया है। पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिवस निर्धारित था, जिसके कम में कि अब शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रिफिल बुकिंग हेतु 25 दिवस का समान अंतराल लागू होगा।अब उपभोक्ता अपनी पूर्व रिफिल बुकिंग के 25 दिवस पूर्ण होने के उपरांत आगामी रिफिल की बुकिंग करा सकेंगे।
जनपद के समस्त घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से प्रशासन ने अपील की है कि वे संशोधित बुकिंग व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए निर्धारित 25 दिवस के अंतराल के अनुसार ही अपनी रिफिल बुक कराएं।
इसके अतिरिक्त, जनपद में कार्यरत समस्त एलपीजी वितरकों/ विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित रिफिल बुकिंग व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की डोर स्टेप डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए तथा निर्धारित मूल्य पर ही एलपीजी रिफिल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















