
👁 53 views Views
“मोटरसाइकिल टकराने के कारण बदनौली में हुआ विवाद:” SP
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुमार ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मोटरसाइकिल टकराने के कारण यह विवाद हुआ हादसे में घायल तीन लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल पांच आरोपियों को दबोच लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















