
किराये के मकान में युवक का शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र कर गांव खेड़ा में नाले के पास किराये के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के काफी देर तक फोन नहीं उठाने और मकान का दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाकर अंदर जांच की।
आपको बता दें कि जनपद संभल के मंजवली बनियाढेर निवासी 23 वर्षीय विक्की पुत्र नेमपाल खेड़ा गांव में नाले के पास किराये के मकान में रहता था। शनिवार सुबह परिजनों ने विक्की को फोन किया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठने पर उन्हें चिंता हुई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। परिजनों ने काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। उस समय मकान मालिक खेतों पर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। स्थिति संदिग्ध लगने पर मकान मालिक ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाकर मकान के अंदर जांच की। अंदर युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि कमरे से बदबू भी आ रही थी। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















