
दहेज में दो लाख व गाड़ी मांगने के आरोप में पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़िता का निकाह 12 दिसंबर 2024 को दादरी के युवक से हुआ था। ससुराल पक्ष दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उत्पीड़न करता था। उसे नशीली गोलियां देने और खाना न देने का भी आरोप है। 19 अगस्त को ससुर ने कमरे में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पति व अन्य ससुरालियों ने मारपीट की। 20 अगस्त को पुलिस ने उसे मायके पहुंचाया। तीन सितंबर को पति साहिल, ससुर शाहिद, सास शमा, चचिया ससुर दानिश और फुफिया सास साइबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच एसआई अंशु चौधरी को मिली है। सीओ मुनीष चंद्र ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















