
विवाहिता का गर्भपात कराने व हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में महिला का गर्भपात कराने, दवा खिलाने, तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे भर्ती कराने के बाद छोड़कर चले जाने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है
गांव अनूपपुर डिबाई निवासी शबनम उर्फ नूर ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2025 में आजाद के साथ हुई थी। आरोप है कि 1 जनवरी 2026 को जेठ जुबेर, सास संजीदा और जेठानी नाहिद उनका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गढ़मुक्तेश्वर ले गए। दो दिन बाद जुबेर द्वारा बताई गई दवा सास, जेठानी ने उसे खिला दी। शबनम ने आरोप लगाया कि उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसने मायके वालों को सूचना दी।
पीड़िता ने बताया कि असजद उसे मेरठ के अस्पताल लेकर चलाया गया जहां भर्ती कराने के बाद वहां से चला गया। सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता पहुंचे और उपचार कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



















