
बदनौली गांव पहुंचा आजाद समाज पार्टी काशीराम का डेलिगेशन, चंद्रशेखर ने पीड़ित पक्ष से की फोन पर बात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम का डेलिगेशन शुक्रवार को घटना के बाद हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली पहुंचा जहां डेलिगेशन ने पीड़ित पक्ष से बातचीत की। हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष ने पीड़ित परिजनों की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से बातचीत भी कराई और परिजनों को आश्वासन दिया कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दोषियों पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह हापुड़ आकर बैठ जाएंगे। वीरेंद्र कुमार शिरीष ने डेलिगेशन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखा, और पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि आजाद समाज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है। इस डेलिगेशन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष, उत्तर प्रदेश कौर कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार लोधी, हापुड़ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अरुण मसंद, जिला महासचिव अशोक कुमार, पिन्टू ,नन्दू मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मिले।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















