
2.24 लाख की ठगी, अब जान से मारने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर निवासी शाहिद ने साइबर ठगों पर 2.24 लाख रुपये की ठगी करने और अब फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शाहिद के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक स्कीम में रुपये निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास करके शाहिद ने बताए गए बैंक खाते में करीब 2.24 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद आरोपी लगातार अनजान नंबरों से फोन कर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकियों के चलते पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586



















