
प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही प्लॉट को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए छज्जूपुर डहाना निवासी अभय, अभिषेक, सुमित राणा और गुलावटी निवासी कुणाल समेत चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। वहीं, सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



















