
गांव बदनौली में हुई फायरिंग, मारपीट के मामले में 13 नामजद व 15-20 अज्ञात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में मारपीट, पथराव, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 13 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने गांव बदनौली निवासी अंश पुत्र राजकुमार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बदनौली के संदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी, विपिन चौधरी, जगदीश चौधरी पुत्रगण अमरपाल, सचिन व कपिल पुत्रगण ओमपाल, प्रीत चौधरी, संगम, पेरिस चौधरी पुत्र जगबीर, कलुवा उर्फ भूपेंद्र पुत्र प्रेमवीर, संदीप की पत्नी, सचिन की पत्नी और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि करीब तीन महीने पहले आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की ओर आरोप पत्र भी मामले में दाखिल कर दिया लेकिन आरोपी पक्ष लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। दबाव में ना आने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ शुक्रवार को मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने खुलेआम फायरिंग की। इतना ही नहीं महिलाएं धारदार हथियार, दरांति आदि लेकर सड़क पर उतर आई और विपक्ष ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया जिस में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया जिसने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















