
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने सुंदर नृत्य, भजन एवं श्री कृष्ण जन्म नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया।
विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रीकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और सत्य, प्रेम, धर्म एवं कर्म के महत्व से परिचित कराया गया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।
विद्यालय विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने कहा कि सभी विद्यार्थी श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का पूर्ण योगदान रहा।


















