
बीएसए ने स्कूलों का किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सवाल-जवाब किए और स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीएसए दीपा भाटी ने सबसे पहले सबली स्थित प्राथमिक स्कूल, श्यामनगर स्थित कंपोजिट स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय और लाला गंगा शरण स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे अध्यापन कार्य, शैक्षिक प्रगति और छात्रों की पढ़ाई की स्थिति को परखा।
इसके साथ ही स्कूल परिसर की साफ-सफाई, किचन गार्डन और बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। बीएसए ने शिक्षकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि स्कूलों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















