
👁 58 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेस -3 में सुख स्टील कंपनी में गुरुवार को भयंकर आग लग गई। आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भयंकर थी कि धूएं का गुब्बारा दूर से ही देखा जा सकता था। इस दौरान कंपनी में काम कर रहे मजदूरों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर दमकर विभाग के टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में लगी आग बुझाने में जुट गई। आग लगने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















