
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला छज्जुपुरा निवासी मोहित वर्मा पुत्र अशोक वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। इसके बाद चोर आया और उसने उनकी बाइक को चुरा लिया और फरार हो गया। सुबह जागने पर उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि 31 अगस्त की रात उन्होंने अपने घर के बाहर बाइक को खड़ा किया और अंदर सोने के लिए चले गए। रात करीब 3:00 बजे अज्ञात चोर आया जिसने बाइक चोरी कर ली और फरार हो गया। 1 सितंबर की सुबह जाग होने पर उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















