
सिंभावली स्थित होटल ड्रीम पैलेस में किशोरी से गैंगरेप में दो और पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर सिंभावली स्थित होटल ड्रीम पैलेस में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आनंद विहार कट के पास से साजिद अली पुत्र उम्मेद अली निवासी ग्राम शेखपुरा खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ और शेर मोहम्मद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम लक्ष्मी नंगला थाना उझानी जनपद बदायूं, हाल पता शेखपुरा खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मामले में मोहसीन पुत्र शकील निवासी सिंभावली मिल भोवापुर मस्तान नगर सिंभावली नगर थाना सिंभावली, दीनू उर्फ दिलशाद पुत्र इरशाद अली निवासी सिंभावली मिल भोवापुर मस्तान नगर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि आरोपियों ने सिंभावली के होटल ड्रीम पैलेस में किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















