
शुगर मिल द्वारा देरी से किए गए गन्ने के भुगतान के ब्याज का किसानों ने मांगा हिसाब
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल में गन्ना समिति के कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का अनिश्चितकालीन धरना अभी भी जारी है। प्रदर्शन पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके देरी से किए गए भुगतान के ब्याज की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए अन्यथा उनका प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी है जिनका कहना है कि शुगर मिल उन्हें हिसाब बना कर दें कि उनका कितना भुगतान देरी से किया गया है, देरी से किए गए भुगतान पर कितना ब्याज है? इस दौरान संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव वीरपाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता मुकुल कुमार त्यागी ने कहा कि 20 अगस्त से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय नई मंडी पर जारी है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















