
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर लक्ष्मी नर्सरी की रहने वाली एडवोकेट वर्षा जैन ने बताया कि उनकी 6 साल की पोती मंगलवार को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी कि गली के रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उनकी पोती पर हमला कर दिया जिससे उनकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उन्होंने कुत्ते के मालिक से उसे पकड़ने के लिए कहा तो वह धमकाने लगा। वर्षा जैन एडवोकेट ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वर्षा जैन ने बताया कि उनकी 6 साल की पोती बुधवार की शाम करीब 7:15 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी कि रास्ते में एक पालतू कुत्ते ने उनकी पोती पर हमला कर दिया जिससे पोती घायल हो गई। इसके बाद से पोती को बुखार है। जब परिजनों ने कुत्ते के मालिक से कुत्ते को पकड़ कर बांधने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगा। वर्षा जैन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















