
ई०वी०एम० व वी०वी०पैट वेयर हाउस को खोलने एवं बन्द करने के समय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):ई०वी०एम० /वी०वी०पैट वेयर हाउस, निकट विकास भवन, दिल्ली रोड, हापुड़ में आज दिनांक 02.9.2026 को ई०वी०एम०/ वी०वी०पैट के एफ०एल०सी० (फर्स्ट लेविल चैकिंग) के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बन्द किया गया।
ई०वी०एम०/ वी०वी०पैट वेयर हाउस को खोलने एवं बन्द करने के समय निम्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों / उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनैतिक दल का नाम प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी, जनपद हापुड़। प्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी, जनपद हापुड़।
जिलाध्यक्ष, अपना दल (सोनेलाल), जनपद हापुड़।
ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के भण्डारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https:/www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















