
ओडोओपी टूलकिट प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ओ०डो०ओ०पी० टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद को का 300 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभाग के पोर्टल पर लाभार्थियों द्वारा ओ०डी०ओ०पी० टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत किये गये आवेदनों के आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 08.09.2026 से 11.09.2026 तक समय 12.00 बजे चयन समिति द्वारा उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हापुड़ में किया जायेगा।
अतः समस्त लाभार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ-साथ मूल अभिलेखों सहित जैसे-आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 08.09.2026 से 11.09.2026 तक समय 12.00 बजे उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हापुड़ में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने का कष्ट करें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















