
अक्टूबर में मिलेगा किसानों को 100 करोड रुपए से गन्ना भुगतान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में सिंभावली शुगर मिल्स, बृजनाथपुर शुगर मिल्स के अधिकारियों को बुलाकर हापुड़ जनपद के किसानों के 200 करोड़ रुपए के गन्ना भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र कराने के लिए निर्देशित किया गया जिसमें आइ.आर.पी. अनुराग गोयल,जिला गन्ना अधिकारी ने अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में किसान भाइयों के 100 करोड़ रुपए के भुगतान का आश्वासन दिया गया है।इस अवसर पर हापुड विधायक विजयपाल आढती,धौलाना से विधायक धर्मेश तोमर,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिवाल,जिला अधिकारी श्रीमती कविता मीना सहित सिंभावली शुगर मिल्स, बृजनाथपुर शुगर मिल्स के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















