
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निजामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में
“भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं देश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “भारत को जानो प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारत के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं सामान्य ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि यह ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाती हैं। हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















