
पिलखुवा में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार की जल्दबाजी के कारण ट्रेन की चपेट में आई बाइक
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फाटक पर उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बंद रेलवे फाटक के बीच एक युवक मोटरसाइकिल लेकर क्रॉसिंग पार करने की कोशिश करने लगा।
बताया जा रहा है कि युवक जल्दबाजी में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। युवक ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल ट्रेन की चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि युवक समय रहते वहां से हट गया और उसकी जान बच गई। घटना के बाद रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान बाइक सवार बाल – बाल बच गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















