
👁 51 views Views
“सतीश की मौत के मामले में जांच शुरू”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई सतीश की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से सतीश की मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक कलीम वहां से फरार हो गया। जब ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर चालक कलीम का ट्रैक्टर घुंघराला में पलट गया जिसके चलते कलीम घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सतीश की मौत के मामले में पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















