
हापुड़ की शिक्षिका शुचि त्यागी को राज्य शिक्षक पुरस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लोकभवन सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें परिवहन निगम की बसों में आजीवन प्रत्येक वर्ष 4,000 किलोमीटर तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में धौलाना के गांव पिपलैड़ा के कम्पोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका शुचि त्यागी भी शामिल है। इस घोषणा के बाद शिक्षकों में हर्ष है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















