
महकार सिंह हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में हुई महकार सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकेश पुत्र मदन तथा अमित पुत्र हरपाल निवासीगण शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी भी बरामद की है। पुलिस मामले में फरार अन्य रूपों की तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि महकार सिंह की हमलावरों ने पीट-पीट कर हत्या की थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सोमवार को घटना में शामिल दो आरोपियों मुकेश और अमित को गिरफ्तार कर लिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















