
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित कुराना टोल प्लाजा के पास रविवार को गांव मोड़ी स्थित एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक उछल कर दूर जाकर गिरा जिसके बाद मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर कैंटर चला के फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बराई निवासी अभिषेक जैन अपनी बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से वापिस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह कुराना टोल प्लाजा के पास मोड़ी गांव पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की इतनी तेज आवाज सुनकर राहगीर व ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले पहचान पत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने दुर्घटना की खबर अभिषेक के घर वालों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटो से फरार कैंटर चालक का सुराग ढूंढने में लगी है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही कैंटर चालक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















